रिश्ते के दादा ने आंगन में खड़ी की दीवार तो टावर पर चढ़ गया युवक, पुलिस ने नीचे उतारा
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। कदारचौक थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव पसेई में एक युवक सोमवार सुबह टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। पसेई गांव में एक ही परिवार के लोगों में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था।
गौतम पुत्र अखिलेश का आरोप है कि उसके रिश्ते के दादा ने बैठक पर आधा हिस्सा लेने का दावा करते हुए उसके आंगन में दीवार लगा ली। उन्होंने चारा काटने वाली मशीन उखाड़कर अलग कर दी गौतम इसका विरोध कर रहा था। उसके दादा दो भाई हैं। दूसरे दादा के बेटा नहीं है। उनके बेटियां हैं। उन्होंने आंगन में अपनी दीवार खड़ी कर ली जिससे गौतम के घर का निकास बंद हो गया। इसके विरोध में युवक सोमवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इसकी सूचना पर थाना पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंच गए। नायब तहसीलदार ने बताया कि दोनों पक्ष कोर्ट में बंटवारा दायर करें जिससे उनका हिस्सा अलग-अलग कर दिया जाएगा। फिलहाल युवक को टावर से उतार लिया गया है। फिलहाल दीवार को गिरा दिया गया।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

