बाराबंकी भारतवर्ष में आज दिनांक 01.07.2024 को 03 नये आपराधिक कानून के तहत बाराबंकी में भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के अन्तर्गत दर्ज की गयी कुल एफआईआर-
बाराबंकी भारतवर्ष में आज दिनांक 01.07.2024 को 03 नये आपराधिक कानून के तहत बाराबंकी में भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के अन्तर्गत दर्ज की गयी कुल एफआईआर-
देशभर में आज से लागू हुए 03 नए आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता (𝐁.𝐍.𝐒.), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (𝐁.𝐍.𝐒.𝐒.) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (𝐁.𝐒.𝐀.) के तहत भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) के अन्तर्गत जनपद बाराबंकी के कुल 04 थानों में कुल 05 एफआईआर दर्ज की गयी जिसका विवरण निम्न है-
थाना मोहम्मदपुर खाला-(01)- समय 12.01 बजे वादी अवधराम पुत्र भगवानदीन गौतम निवासी तेलवाय थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी द्वारा विपक्षीगण के विरूद्ध गाली-गलौच, मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 405/2024 धारा 115/352/351(3) 𝐁.𝐍.𝐒. पंजीकृत किया गया।
(02)- समय 12.05 बजे वादी जगतपाल पुत्र माता प्रसाद गौतम निवासी तेलवाय थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी द्वारा विपक्षीगण के विरूद्ध गाली-गलौच, मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 406/2024 धारा 115/352/351(3) 𝐁.𝐍.𝐒. पंजीकृत किया गया।
थाना कोठी-(01)- समय 12.21 बजे वादी रामशंकर पुत्र माताप्रसाद निवासी जानीपुर मजरे मीरापुर थाना कोठी जनपद बाराबंकी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर के अन्दर घुस कर चोरी करने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 242/2024 धारा 305/331(4) 𝐁.𝐍.𝐒. पंजीकृत किया गया।
थाना फतेहपुर-(01)- समय 12.54 बजे वादिनी रोहिनी पत्नी सजीवन निवासी पचघरा थाना फतेहपुर जनपद बाराबंकी द्वारा विपक्षी के विरूद्ध शराब पीकर गाली-गलौच देने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 565/2024 धारा 352/351(2) 𝐁.𝐍.𝐒. पंजीकृत किया गया।
थाना दरियाबाद-(01)- समय 14.50 बजे वादी सत्यदेव पुत्र स्व0 रामशरन तिवारी निवासी ग्राम खोचकीपुर मजरे उदवतनगर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी द्वारा अज्ञात के विरूद्ध घर से पिपरमिन्ट का तेल व जेवरात चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 303/2024 धारा 305(ए)/331(4) 𝐁.𝐍.𝐒. पंजीकृत किया गया।

