अमरीका में शवों को दफ़्नाना बड़ी समस्या, सामूहिक क़ब्रें बनाने का काम शुर

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 18 लाख से अधिक हो चुकी है जबकि अमरीका में यह वायरस अब तक 22 हज़ार से अधिक लोगों की जान ले चुका है।
ताज़ा आंकड़ों के अनुसार इस समय पूरी दुनिया में 18 लाख 53 हज़ार 200 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं जबकि कोविड-19 के चलते मरने वालों की संख्या एक लाख 24 हज़ार 250 हो गई है। अमरीका में इस वायरस से संक्रमित और मरने वाले लोगों की संख्या सबसे ज़्यादा है। अब तक अमरीका में पांच लाख साठ हज़ार से ज़्यादा लोग कोरोना पाॅज़ीटिव पाए गए हैं जबकि 22,115 लोग इस वायरस के कारण मर चुके हैं। अमरीका में कोरोना के कारण बड़ी संख्या में लोगों के मरने की वजह से वहां शवों को दफ़्न करना एक बड़ी समस्या बन चुका है और अमरीकी अधिकारियों ने सामूहिक क़ब्रें बनाने पर बल दिया है। अमरीका में इसी तरह मेडिकल उपकरण, आवश्यक मशीनों, मास्क और दस्तानों की भी भारी कमी हो गई है। इस देश के सभी पचास राज्यों में इमरजेंसी लगा दी गई है और इस देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है।

अमरीका के बाद क्रमशः स्पेन, इटली, फ़्रान्स, जर्मनी, ब्रिटेन, चीन, ईरान और तुर्की में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या सबसे ज़्यादा है। इटली में कोविड-19 के कारण लगभग 20,000, स्पेन में 17,000, फ़्रान्स में 14,000, ब्रिटेन में 10,600, ईरान में 4,474, बेल्जिय में 3,600, चीन में 3,341, जर्मनी में 3022 और हालैंड में 2,737 लोग मर चुके हैं। भारत में कोरोना से संक्रमण का आंकड़ा 9,000 को पार कर गया है जबकि इससे मरने वालों की संख्या 308 हो गई है। पाकिस्तान में 5,200 से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं जबकि इस देश में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 91 तक पहुंच गई है।

Don`t copy text!