भयंकर बारिश के चलते गरीब का आशिना अचानक भरभरा गिर गया।तमाम समान दबकर मलबे में तब्दील

बाराबंकी। रात में हुयी भयंकर बारिश के चलते गरीब का आशिना आज सुबह अचानक भरभरा गिर गया। घर में बैठ लोग भागकर किसी तरह तुरन्त अपनी जान बचायी। जबकि तमाम समान दबकर मलबे में तब्दील हो गया।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र जैदपुर के मचौची ग्राम पंचायत में मंगलवार को सुबह 8 बजे सुरविन्द्र कुमार पुत्र राम तीरथ का एक हजार स्कावर फिट से अधिक रेंज में बना मकान रिमझिम बारिश के चलते उस समय गिरा जब परिवार के लोग खाना पीना खाकर बाहर निकल गये। वहीं घर स्वामी घर में रखे पलंग पर सो रहा था। परंतु एक तरफ दीवार गिरते ही आवाज होने भागते ही पूरी सि्लेप भरभरा कर गिर गयी। और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।जबकि पास ही बंधी एक गाय कघायल हो गयी। और घर में रखा राशन कपडे बर्तन चारा मशीन पानी की टंकी मोटर सहित तमाम सामान मल्बे में दब गया। जिसकी जानकारी घर स्वामी ने हल्का लेखपाल को दिया फिर भी लेखपाल खबर लिखने तक मौके का निरिक्षण करने नहीं पहुंचे।

Don`t copy text!