सीएससी की सुविधा जिले में चयनित 95 समितियां को कंप्यूटर के माध्यम से दो दिन का ऑनलाइन ट्रेनिंग का आयोजन

बाराबंकी ग्रामीण क्षेत्र में खुली कोऑपरेटिव सोसाइटियों पर भी अब आम जनमानस को मिलेगी सीएससी की सुविधा जिले में चयनित 95 समितियां को कंप्यूटर के माध्यम से दो दिन का ऑनलाइन ट्रेनिंग का आयोजन जनपद मुख्यालय पर किया गया है जिसमें बैच बनाकर सभी समितियां के सचिवों को कंप्यूटर पर सीएससी सर्विसों की जानकारी के लिए पूरे दिन की ट्रेनिंग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें कस के जिला प्रबंधक केंद्र संचालक व सीएससी स्टेट ऑफिस से प्रतिनिधि एवं सीएससी संचलको के द्वारा सभी समिति संचालकों को गांव में इस्तेमाल होने वाली सर्विसेज के बारे में बताया जा रहा है जिससे वह लोग आसानी से ग्रामीणों से जुड़ सकेंगे

गांव में खुली कोऑपरेटिव समितियां पर अभी तक खाद और KCC का कार्य किया जाता था पर अब इन केंद्रो के माध्यम से क्षेत्र वासियों को कॉमन सर्विस सेंटर पर मिलने वाली सभी सुविधाएं जैसे की मोबाइल रिचार्ज, टीवी रिचार्ज ,बिजली का बिल ,पैन कार्ड ,पैसा जमा निकासी ,गाड़ी का बीमा ,फसल बीमा ,जीवन बीमा रीनिवाल, लोन एवं सीएससी पोर्टल पर उपलब्ध जो भी सेवा है वह यह सभी लोग अपने क्षेत्र के लोगों को प्रदान कर सकते हैं जिसके लिए सभी समिति को एक दिवस कि कंप्यूटर पर ट्रेनिंग के लिए बैच बनाकर लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है जहां पर सीएससी जिला प्रतिनिधि राजेश गुप्ता व शैलेंद्र मिश्रा व राज्य मुख्यालय के प्रतिनिधि नामित दिवेदी एवं जिले के कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों संजय तिवारी, प्रवेश, परवेज आलम,राहुल सोनी, ऋषि के माध्यम से इन लोगों को कंप्यूटर पर सभी सुविधाओं पर कार्य करने की ट्रेनिंग दी जा रही है जहां पर किसी सुविधा में किस प्रकार से कार्य करना है उसके लिए स्टेप बाई स्टेप जानकारी इनको उपलब्ध कराई जा रही है ताकि इस ट्रेनिंग के बाद यह लोग सुचारू रूप से क्षेत्र के लोगों को सीएससी की सुविधा प्रदान कर सकें

जिला प्रबंधक रवि ने बताया कि सीएससी राज्य मुख्यालय के निर्देश के क्रम में पुनः सभी कोऑपरेटिव समिति संचालकों को कंप्यूटर के माध्यम से सभी को बैच बनाकर ट्रेनिंग दी जा रही है जिससे यह सभी लोग सभी सीएससी सुविधाओं का लाभ आम जनमानस को देते हुए अपनी इनकम को बढ़ा सके जिले में कुल 95 सहकारी समितियां का चयन सीएससी के रूप में किया गया है

Don`t copy text!