कई बार लिखित शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई कोई कार्यवाही

रामनगर बाराबंकी।तहसील क्षेत्र के महादेवा चौकी अंतर्गत उमेश तिवारी की महादेवा कडाकापुर रोड व रामनगर सूरतगंज मार्ग पर कीमती प्लांट पड़े हैं जिस पर क्षेत्रीय कृष्णवीर सिंह सहित कई लोगों द्वारा अवैध कब्जा करने की नियत से प्लांट की तरफ दरवाजा खोल दिया है जिसको लेकर उमेश तिवारी ने कई बार महादेवा चौकी प्रभारी संतोष कुमार त्रिपाठी को शिकायत दर्ज कराई। लेकिन दूर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उल्टे उमेश तिवारी को चौकी प्रभारी गलत मुकदमे में फसा देने की कई बार धमकी दे चुके है जिसकी शिकायत तिवारी ने पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी को डाक रजिस्टर्ड दर्ज कराई थी। लेकिन नतीजा शून्य रहा अब थक हार कर उमेश ने सुबे के मुखिया महंत योगी आदित्यनाथ महाराज को व पुलिस महानिदेशक लखनऊ को डाक रजिस्टर्ड शिकायत किया है।उमेश तिवारी का कहना है अगर हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई तो हम माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के जनता दर्शन में पहुंचकर कर न्याय के लिए गुहार लगाएंगे।

Don`t copy text!