आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक पाठक की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
मसौली बाराबंकी। आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर बुधवार को मसौली थाना परिसर मे पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर आलोक पाठक की अध्यक्षता मे शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे उपस्थित लोगो से पर्व को अक़ीदत एव सादगी से मनाने की अपील की गयी।
शांति समिति की बैठक मे उपस्थित क्षेत्र के सम्भ्रान्त जनो से रूबरू होते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक पाठक ने कहा कि मोहर्रम का पर्व हजरत इमाम हुसैन की सहादत की याद मे मनाया जाता है जो गम एव सादगी का प्रतीक है आप सभी लोग निकलने वाले परम्परागत रास्तो से अलम व ताजिये के जुलुस निकाले कोई नई परम्परा न डाले जिससे व्यवधान पैदा हो। सीओ श्री पाठक ने कहा कि ताजिया की ऊंचाई पहले के ही बराबर रखे तथा कोई फेरबदल न करे और पूर्व से निर्धारित मार्गो से ही जुलुस निकाले।
प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह कहा कि मोहर्रम का पर्व गम का प्रतीक है जिसे सादगी एव अकीदत के साथ मनाये तथा कोई नयी परम्परा न डाले जिससे माहौल में खलल पड़े उन्होंने ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आप सभी लोग जोश में होश न खोये एव बुजुर्गों की सलाह पर ही त्यौहार को मनाये। प्रभारी निरीक्षक ने ताजियादारो से कहा कि अलम एव ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गो से ही निकाले तथा सकारात्मक सोच के साथ ही पर्व को मनाये। तथा स्वयं अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करे क्योंकि अमन चैन बनाये रखने में आप सभी लोगो की बड़ी भूमिका होती है आप सभी लोग पुलिस का सहयोग करे पुलिस आप लोगो के सहयोग के लिए हर समय मौजूद रहेगी उन्होंने सहयोगियों से गांवों में अलम एव ताजिया जुलूस के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली। श्री सिंह ने लोगो को सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी ने महौल को खराब करने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
इस मौक़े पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शमशाद अली, चौकी प्रभारी राजेश गुप्ता, अनिल सिंह, ग्राम प्रधान कलीम चौधरी, अनीस अफजाल, नूर मोहम्मद, अबरार बीडीसी, मो0 सुफियान, उमाकांत राव ताजियादार मतीन अंसारी, डा0 इक़बाल, हारिश शौकत,, अखिलेश यादव, एड0 महफूज आलम, मखदम, हाफ़िज यूनुस सहित क्षेत्र ताजियादार मौजूद रहे।

