आटा पिसवाकर घर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को,तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई

बाराबंकी। तहसील सिरौली गौसपुर के रामनगर बदोसराय रोड पर स्थित चौराहा मरकामऊ चक्की से आटा पिसवाकर घर लौट रहे साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को पीछे से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली बदोसराय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया दुर्घटना के बाद डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा करवा दिया
कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के ग्राम टकुरी निवासी अवध राम यादव पुत्र सुंदरलाल गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे मरकामऊ चक्की से आटा पिसवाकर साइकिल से घर लौट रहे थे रामनगर बदोसराय मार्ग के गणेशपुर तिराहे पर रामनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई डंपर का पहिया चढ़ जाने से मृतक का चेहरा इतनी बुरी तरीके से कुचल गया कि उसकी पहचान ही नहीं हो सकी पुलिस शव का पंचनामा भरकर लाश को कोतवाली बदोसराय ले आई घटना की चर्चा जब क्षेत्र में फैली तब मृतक के घर वालों को शक हुआ और वह लोग थाने पहुंचे और शव की पहचान की इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भिजवाया गया।

Don`t copy text!