बदायूं से पहली बार ऑपरेशन के लिए IVRI बरेली भेजा गया कछुआ

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। रात 1 बजे बरेली से आते समय बिनावर के पास पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा को एक चोटिल कछुआ मिला, जिसे विकेन्द्र शर्मा अपने साथ घर ले आए और अपनी तरफ से प्राथमिक उपचार दिया, वन्य जीव होने की वजह से सुबह होते ही रेंजर आकांक्षा गुप्ता को सूचना दी और उसके उपचार हेतु IVRI भेजने का आग्रह किया, साथ ही कछुआ वन विभाग को सौंप दिया। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी, बदायूं ने निदेशक IVRI को कछुआ के ऑपरेशन हेतु पत्र लिख कर वन दरोगा अशोक कुमार और उनके साथी मथुरा सिंह को पशु प्रेमी विकेन्द्र शर्मा के साथ बरेली भेजा।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!