आर्यावर्त ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के प्रबंधन समिति द्वारा शोषण के विरुद्ध जॉइंट फॉर्म ऑफ आर्यावर्त बैंक यूनियन और संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश आर्यावर्त बैंक कर्मचारियों का आर्याव्रत बैंक प्रबंधन समिति द्वारा शोषणकारी निति के विरुद्ध जॉइंट फोरम ऑफ आर्यावर्त बैंक यूनियन और संगठन द्वारा आंदोलन की नोटिस दे दी गई है। यूनियन के नेताओं और कर्मचारियों ने कहा कि 9/072024को प्रधान कार्यालय लखनऊ के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन वआंदोलनात्मक कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है ।प्रबंधन की मनमानी नहीं चलेगी हम लोगों से अवकाश के दिन में प्रबंधन कार्य लेना बंद करें यूनियन के लोगों ने कहा कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद किया जाए, प्रबंधन तंत्र द्वारा हठधर्मिता को कायम रखते हुए लगातार आताताई रवैया अपनाया जा रहा है । बैंक प्रबंधन की ट्रांसफर निति के विरुद्ध वृद्ध गर्भवती महिलाओं दिव्यांगो और गंभीर बीमारी से पीड़ित ग्रसित बैंक कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की गई। जिसके कारण बैंक में औद्योगिक अशांति का वातावरण छा गया जिसके कारण बैंक कर्मचारी हतोत्साहित हैं ।इसलिए 09/072024 को यूनियन के तत्वाधान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Don`t copy text!