ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों ने आवास आवंटन में धांधली करने का महिला ने लगाया आरोप।

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। विकास खंड पूरे डलई के अंतर्गत ग्राम पंचायत पानापुर ग्राम नसीमपुर निवासी महिला ने ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों पर आवास आवंटन में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है।

सोमवार को ब्लॉक पूरे डलई अन्तर्गत ग्राम पंचायत पानापुर में ग्राम नसीमपुर निवासी महिला सुंदारा पत्नी उमेश कुमार ने बाराबंकी जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्राम प्रधान व ब्लॉक के अधिकारियों पर आवास आवंटन में धांधली का गंभीर आरोप लगाया है। महिला के द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार पीड़ित महिला सुंदारा द्वारा आवास हेतु 2018 में आवेदन किया गया था। सन 2023 की सूची क्रम संख्या 13 पर महिला का नाम दर्ज है। ग्राम प्रधान व ब्लॉक अधिकारियों के द्वारा दूसरी महिला का नाम दर्ज कर आवास की धनराशि उसके खाते में भेज कर आवास बनवा दिया गया। अपने आवास के संबंध में जब सुंदारा ने ग्राम प्रधान व सेक्रेट्री से जानकारी करने पर महिला को गालियां दी गई और 50 हज़ार रुपए की मांग की गई। इस संबंध में पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत खंड विकास अधिकारी पूरे डलई से की। जिस पर जांच टीम द्वारा पीड़ित महिला के ससुर और जेठ के घर का फ़ोटो खींच कर फर्जी रिपोर्ट लगा दी गई की इनका घर बना हुआ है। जबकि पीड़ित महिला का कच्चा घर छप्पर नुमा काफ़ी जर्जर अवस्था में हैं। पीड़ित महिला अपने जेठ और ससुर से क़रीब दस वर्षो से अलग रह रही है। फिलहाल इस संबंध में पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर उचित जांच कर आवास योजना का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।

Don`t copy text!