घुसकर जमकर मारपीट की पीड़ित महिला ने थाना जैदपुर में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी। तीन साल से लगातार मानसिक रूप से प्रताणित करने को लेकर मामला न्यायालय में विचाराधीन होने बाद भी पति के साथ सहयोगियों ने घर में घुसकर जमकर मारपीट की पीड़ित महिला ने थाना जैदपुर में शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। वहीं पति ने भी रास्ते में रोक कर ससुराल जनों के विरुद्ध तहरीर देकर मारने के आरोप लगाये है। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मामला जैदपुर के मोहल्ला चमरहिया का है। जहां की निवासी हिना बानों पुत्री मुजीब अहमद ने थाना जैदपुर में शिकायती पत्र देते हुये बताया कि मेरे पति मो0 रिहान तीन साल से मानसिक रूप से प्रमाणित कर अपने घर नहीं ले जाता जिसका वाद न्यायालय में विचाराधीन है। दिनांक 13/7/2024 को रिहान,सिराज,उसमान आरिफ गैंग बनाकर घर में घुसकर गंदी गंदी गाली देते हुये जमकर मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी दी है। जबकि रिहान पुत्र उस्मान निवासी वसीननगर ने शिकायत करते हुये बताया कि पानी टंकी जाते समय रास्ते में रोक कर ससुर मुजीब आहमद हसीब फरीद आदिल वसी उर्हमान ने उसे जमकर मारा पीटा है।दोनों शिकायतों को लेकर थाना जैदपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

