मोहर्रम की सातवीं तारीख को अलम का जुलूस बहुत ही हकीकत और एहतराम के साथ निकला गया

मुकीम अहमद अंसारी

नगर में जगह-जगह लंगर का भी आयोजन किया गया

बिसौली। मोहर्रम की सातवीं तारीख को अलम का जुलूस बहुत ही अकीदत और एहतराम के साथ परंपरागत तरीके से अपने निर्धारित रास्तों से निकाला गया। नगर में जगह – जगह लंगर का भी आयोजन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
रविवार को इमामबाड़ा अब्दुल गनी से क़ासिम की शहादत की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जिसमें लोग ढोल नगाड़ों की धुन पर या हुसैन की सदाएं बुलंद कर रहे थे। पैगंबर के नवासे हजरत इमाम हुसैन की याद में मोहर्रम की पहली तारीख से घरों में इबादत का दौर चल रहा है, अकीकतमंद रोजा रख रहे हैं। इधर शिया समुदाय के लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद कर आंसू बहाएं। अंजुमनों ने नोहाख्वानी के दौरान सीनाजानी कर मातम किया। इस मौके पर जफर रिजवी, मौ. रजा, गुलरेज अब्बास, कुमेल हैदर, हसन इकबाल, बाबर अली, फहीम हैदर, अफरोज अब्बास, अता हुसैन, सैयद रजा, अली रिजवी, जमाल इकबाल, सलमान अब्बास, वाकर मिर्जा, अब्बास जिया, सालिम अली, तनवीर इकबाल, मोहम्मद वसीम, जमाल हैदर, मो. ओन, उनवान अब्बास, इज्जत अली, हमजा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!