कहीं कटा केक तो कहीं लोगों को जागरुक कर मनाया गया सीएससी दिवस

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। जिले में आज मंगलवार को धूमधाम से सीएससी दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में कहीं केक काटा गया तो कहीं लोगों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताकर जागरुक किया गया। जिले के तहसील, ब्लॉक व गावों में संचालित सीएससी केंद्रों पर सीएससी दिवस मनाया गया। इसके तहत हरख ब्लॉक के प्रवेश कुमार के सीएससी केंद्र को सजाया गया। केंद्र पर केक काटा गया। इस अवसर पर केंद्र संचालक प्रवेश कुमार, सीएससी जिला इकाई के प्रबंधक रवि वर्मा, आरके गुप्ता, समन्वयक शैलेंद्र कुमार मिश्रा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा कोठी, असंद्रा, जैदपुर के सीएससी संचालक अरविंद कुमार, संजय तिवारी, हिमांशु चौरसिया, रंजीत कुमार, राहुल, अजय कुमार के सीएससी केंद्रों पर लोगों को जनधन योजना, आयुष्मान, टैली लॉ, फसल बीमा,   सीएससी ओलंपियाड, जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा आदि के बारे में विस्तार से बताकर लोगों को जागरुक किया गया।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!