ससुराल बालों ने एक बार फांसी दो बार पानी में डुबोकर हत्या करने का किया प्रयास मिली विफलता आखिर कब तक जुल्म सहती रहती विवाहित आरोपियों के विरुद्ध कराई दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज पुलिस जांच में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। थाना कोतवाली उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला निवासी एक विवाहित अपने ही मोहल्ले वार्ड निवासी पति सहित चार लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में रिंकी पत्नी जयवीर पुत्र अभिलाख निवासी वार्ड 8 कछला ने बताया कि उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व जयवीर के साथ हुई थी पिता ने सामर्थ से अधिक दान दहेज दिया था परंतु ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे जिस कारण उसका उत्पीड़न करते रहते थे उपरोक्त ससुराल वालों ने उसे एक बार एक राय होकर फांसी लगाकर करने का प्रयास किया परंतु वह बच गई उसके बाद उपरोक्त लोगों ने दो बार उसे तालाब में डुबोकर करने का प्रयास किया परंतु चीख पुकार सुनकर लोगों ने उसे बचा लिया रिंकी ने पुलिस को बताया कि उपरोक्त लोगों ने 12 जुलाई को भी उसकी हत्या करने का प्रयास किया और कहा कि जब तक हमारी मांग पूर्ण नहीं हो जाती तब तक तो इस घर में नहीं रहोगी मैंने और दहेज की मांग पर मायके वालों को देने में असमर्थता व्यक्त कर दी जिसके कारण ससुराल वाले और चढ़ गए उपरोक्त लोगों ने उसके साथ 12 जुलाई को काफी मारपीट की वह जैसे तैसे अपने घर पहुंची पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी जयवीर सास रामपोती पत्नी अभिलाख देवरा कृष्ण वीर नंद सुधा पत्नी धर्मेंद्र के विरुद्ध मामले की दहेज उत्पीड़न की धाराओं में अपराध पंजीकृत कराया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!