रोटरी क्लब बाराबंकी के तत्वाधान मे मंगलवार को नागेश्वरनाथ मंदिर मे वृक्षारोपण किया गया
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। रोटरी क्लब बाराबंकी के तत्वाधान मे मंगलवार को नागेश्वरनाथ मंदिर मे वृक्षारोपण किया गया तथा लोगो से पौधरोपण के लिए जागरूक किया गया।
मंगलवार को रोटरी क्लब के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन सचिव डा0 विमल बैशवार अपने सहयोगियों के साथ नागेश्वरनाथ मंदिर मे अशोक का पेड़ रोपित कर स्वच्छ वातावरण बनाने मे सभी को आगे बढ़ने की अपील की। अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने कहा कि रोटरी क्लब ने हमेशा वृक्षारोपण किया है और नवीन् सत्र का शुभारम्भ् पौधरोपण से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर एक आदमी को पौधरोपण करने की आवश्यकता है। पर्यावरण को बचाना है, तो हमें पौधा जरूर लगाना है। क्लब के सचिव डा0 विमल बैशवार ने कहा कि पौधारोपण के साथ ही जो बड़े-बड़े वृक्ष है उनकी सुरक्षा भी करें। समाज में यह संदेश फैलाना आवश्यक है कि यदि पेड़-पौधे सुरक्षित नहीं है तो मानवीय जीवन भी सुरक्षित नहीं है। मीडिया प्रभारी गिरीश अरोड़ा ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है और कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं। वर्तमान समय में पौधारोपण के लिए जागरूकता जरूरी है। सभी लोगों को अपने घर और आसपास के क्षेत्रों में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए।
इस मौक़े पर नागेश्वर नाथ मंदिर के सचिव जतिन चौधरी, डा0 सुधीर वर्मा, कुसुम जैन, रजनी वर्मा, सुनील वर्मा, डीपी सिंह, सुएब किदवाई, के के तिवारी, केशव शुक्ला, सलीम, पंकज स्वाती सिंह स्वाति रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे तथा मंदिर के मालियों को उपहार वितरित किये गये
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

