पति अपनी बहन भाइयों के इशारों पर संपत्ति बेचने पर तुला पत्नी ने जब विरोध किया तो सभी लोगों ने एक राय होकर जमकर की मारपीट ,पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। पति द्वारा अपनी बहन भाइयों के इशारों पर संपत्ति बेचने पर तुला हुआ है विरोध करने पर पूरा परिवार उसके साथ करता है मारपीट जबकि प्रार्थनी के पास आधा दर्जन बच्चे हैं वह इन बच्चों को लेकर कहां जाए ऐसी ही एक गुहार ग्राम नदायल की एक पीड़ित महिला ने थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय के लिए गुहार लगाई तो पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
ग्राम नदायल निवासी पीड़िता मुस्कान पत्नी जावेद अली ने बताया कि उसके 6 बच्चे हैं उसका पति जावेद अपने भाई साजिद नंनद फिरदौस, आमना ,साबरा पुत्रियां उम्मेद अली के कहने पर ही सारे कार्य करता है मेरे विरोध करने पर हमेशा मारपीट करता रहता है उपरोक्त लोगों ने मेरे पति से सज करके मेरा घर बेचने का षड्यंत्र रचा है जैसे ही मुझे पता चला मैंने विरोध करना प्रारंभ कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर मेरे साथ गाली गलौज एवं मारपीट की मेरा कहना था कि मैं इतने बच्चों को लेकर कहां रहूंगी जब मेरा घर ही नहीं होगा मेरा पति मेरा कहना नहीं मानता है अपने परिवार वालों का ही कहना मानता है मुस्कान ने थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है उसका कहना है कि अगर मेरे पति ने अपने परिवार वालों के कहने पर मकान बेच दिया तो मैं अपने बच्चों को लेकर कहां रहूंगी उनके भविष्य का सवाल है इसलिए मेरे पति को मकान बेचने से रोका जाए तथा मेरी सुरक्षा का पूरा बंदोबस्त किया जाए पुलिस ने मुस्कान की प्रार्थना पत्र पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्यायिक संविधान की धारा 85 191(2) 115(2) 352 351(3) मैं मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी हैl

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!