“लोको पायलट बन गये कोरोनायोद्धा”लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट कोरोना से लड़ाई के खिलाफ सबसे अगले क्रम के रेलवे कर्मचारी हैं। कानपुर के बिहार रेल समाज से जुड़े हुए कार्यकर्ता रेल सेवा और देश सेवा के साथ साथ समाज सेवा में भी सराहनीय कार्य कर रहे हैं। देश आज कोराना महामारी से जूझ रहा है, सरकार के द्वारा लॉकडाऊन का दुसरा चरण भी शुरू हो गया, सारी पैसेंजर और एक्स्प्रेस गाड़ीयां बंद है, परंतु रेलवे के लोको पायलट मालगाड़ी से सभी जरूरी खाद्य सामग्रियों को देश के कोने कोने में पहुँचाने का कार्य करती है, जिससे भारत में सबको भोजन मिल सकें। इसी दिशा में बढ़ते हुए लोको पायलटों का यह समुुह कानपुर बर्रा क्षेत्र के 50 परिवारों को प्रतिदिन 200 पैकेट भोजन वितरण करता है। यह समुह अपनी ड्यूटी करने के पश्चात या रेस्ट के समय में खुद भोजन बनाकर पैक करते हैं तथा गुजैनी पुलिस चौकी की मदद से बुद्ध विहार, अम्बेडकरनगर, गुजैनी, बर्रा-८, रामगोपाल चौराहा, वरूण विहार के चिन्हित 50 जरूरतमंदों परिवारों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए भोजन वितरण करवाते हैं। आज भोजन वितरण कार्यक्रम का लगातार दसवां दिन संपन्न हुआ है। जिसमें संचालित सदस्य – अर्जुन पंडित, ज्ञानेंद्र यादव, कुन्दन कुमार सिंह, रौशन कुमार, राकेश रंजन, राजीव कुमार-३, प्रहलाद कुमार, चंदन कुमार-१ के साथ साथ आज के सहयोगी सदस्य आनंद कुमार-२, रंधीर कुमार, मुकेश कुमार-३, योगेश कुमार ने जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया।

