श्री शिव गौरी अमरनाथ सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। श्री शिव गौरी अमरनाथ सेवा समिति द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
अमरनाथ यात्रा पूर्ण होने के पश्चात नगर के बालाजी धाम पर आयोजित भंडारे का शुभारंभ भगवान शिव जी की आराधना के उपरांत भोग लगाकर भंडारे में प्रसाद वितरण किया। भंडारे में अमरनाथ सेवा समिति के समस्त सेवादारों द्वारा बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया। बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा बाला जी धाम। भंडारे में अमरनाथ सेवा समिति के अशोक शर्मा गुरु, भोले मुरारी लाल, श्रीपाल गुप्ता, चंद्रपाल हलवाई, अजय वार्ष्णेय, अंकुर वार्ष्णेय, ज्ञानेश वार्ष्णेय, रोशन दिवाकर, राजेश वार्ष्णेय, विनय वार्ष्णेय, सुरेश वार्ष्णेय, शोभित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!