जिलाधिकारी ने पौराणिक अवशानेश्वर् महादेव मन्दिर के घाटों का किया निरीक्षण

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बाराबंकी। 27 जुलाई जिलाधिकारी श्री सत्येन्द्र कुमार द्वारा आज तहसील हैदरगढ़ स्थित पौराणिक अवशानेश्वर् महादेव मन्दिर के घाटों का निरीक्षण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी हैदरगढ़ श्री शम्स तबरेज , क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा घाटों का सुव्यवस्थित ढंग से विस्तार करने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाट पर ही वस्त्रों के बदलने के लिए एक स्थान व्यवस्थित करने के साथ ही आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!