जैदपुर में ताबड़तोड़ छापेमारी को लेकर कस्बा के लोगों ने नाराजगी जताई।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
जैदपुर बाराबंकी । बिजली विभाग द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्यवाही और छापेमारी को लेकर कस्बा के लोगों ने नाराजगी जताई। और घरेलू व बुनकर पावर लूम उपभोक्ताओं के साथ बदसुलूकी, उत्पीड़न से परेशान बिजली उपभोक्ता द्वारा जैदपुर विधायक गौरव रावत को बुनकर आधिकार संगठन के अध्यक्ष तफज्जुल हुसैन के नेतृत्व में शिकायत करते हुए समस्या से अवगत कराया। जिसका संज्ञान लेते हुए विधायक गौरव रावत तत्काल कस्बा पहुंचकर लोगों से मुलाकात करके समस्या सुनी। और जैदपुर एसडीओ व एक्सईएन से वार्ता करके जनता को अकारण परेशान न किए जाने की बात कही। अंत में बुनकरों को तमाम समस्याओं को हल करने के लिए अगले 3-4 दिनों में उच्च अधिकारियों से भी वार्ता करके समस्या से निजात दिलाने की बात कही गई। इसके साथ ही विद्युत मंत्री से बात करेंगे साथ में बुनकर प्रतिनिधियों को भी साथ रखा जाएगा
तफज्जुल के अनुसार विधायक गौरव ने कहा कि अगर ये सुबह- सुबह बिजली विभाग के लोग आए तो उनकी वीडियो बना ले। और जो उत्पीड़न करे तो उसका नाम पता जान कारी कर ले। इसके साथ ही जैदपुर में कुछ रास्तों को बनाने के लिए भी कहा। और कहा जैदपुर विधान सभा की जो भी समस्या हो आपलोग हमे अवगत कराएं मैं हर सम्भव मदद करूंगा। और जब भी याद करेंगे मैं हाजिर रहूंगा। मैं आपका सेवक हूं।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

