सरकार की योजनाओं व सेवाओं के समय से जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है: एसडीएम कल्पना जायसवाल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। सरकार की योजनाओं व सेवाओं को तय समय में जनता तक पहुंचाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। अधिकारी नागरिकों की समस्याएं सुनें तथा उन्हें कानून के दायरे में रहते हुए पूरा करें। यह निर्देश एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कार्यालय में जनसमस्याएं सुनने के दौरान कही। ग्राम दिसौलीगंज निवासी चंद्रेश मिश्रा, कल्लू मिश्रा एवं अनुज मिश्रा तीनों भाइयों का जमीनी विवाद चरित्रहीन पिता से चल रहा है। उक्त मामले में तीनों भाइयों की पत्नियों ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्राम पंचायत नरौली नरोरा के क्षेत्र पंचायत सदस्य के. आर. गौतम ने खसरा खतौनी में नाम सही कराने की संबंध में प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम पिपरिया की अंगूरी ने राशन कार्ड से संबंधित प्रार्थना पत्र देकर कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। एसडीम ने लोगों की समस्याओं को सुनकर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान स्टेनो जहीर आलम, सुमित सक्सेना, कुलदीप पाराशरी, बंटी, हरविलास आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!