शहर मंे नाबालिग बच्चों द्वारा कराई जा रही है प्रतिबंधित सामग्री की बिक्री

मोहिनी शर्मा संपादक एसएम न्यूज़24टाइमस

शहर के नामचीन दुकानदार कर रहे हैं सुपारी, कत्था, तम्बाकू, पान मसाला तथा सिगरेट की कालाबाजारी।
-पुलिस द्वारा माल जब्त न करने से उनके हौसले हैं काफी बुलंद

बाराबंकी। शहर में ब्लैकमेलिंग करके बड़े पैमाने पर सुपारी, कत्था, तम्बाकू, पान मसाला तथा सिगरेट आदि प्रतिबंधित सामग्री छोटे-छोटे नाबालिग बच्चों द्वारा बिक्री करवाई जा रही है तथा अवैध माल पड़ोस के रहने वाले गरीब तबके के लोगों के घरों में छिपाकर रखा गया है।
विश्वस्त सूत्रांे से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला रसूलपुर, निकट सोहन डाक्टर की कोठी, बाराबंकी निवासी गंगाराम, अंकित तथा उसका संगठित गिरोह उपरोक्त प्रतिबंधित माल को पड़ोस के कुम्हार तथा अन्य लोगों के घर में लुका छिपा कर बिक्री करता है तथा अपने घर तथा गोदामों में करोड़ों का माल डम्प कर रखा है, गंगाराम खुलेआम कहता है कि हम पुलिस को हफ्ता देते हैं और स्थानीय पुलिस हमारा माल अब नहीं पकड़ सकती है, पुलिस का कोई भी डर नही है, पैसों में बहुत ही ताकत होती है, पुलिस आती तो है, हम उसको पैसा देकर माल जब्त नहीं करने देते हैं।
एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाकडाउन के दौरान पान मसाला व नशेले पदार्थों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है वहीं दूसरी तरफ उनके आदेश की खुलेआम धज्जिया बाराबंकी शहर के पान मसाला के थोक विक्रेताओं द्वारा लाकडाउन को सहालग से कम नहीं आक रहे हैं इस दौरान वह माल को बेचकर अधिक रूपया अर्जित कर रहे हैं। प्रतिबंधित माल के तस्कर बड़े पैमाने पर माल की सप्लाई करते हुए आम जनता को लूटते रहेंगे तथा सरकार के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाते रहेंगे।
जानकारी के अनुसार देश में जब से कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन की घोषणा हुई है तब से उपरोक्त थोक दुकानदार माल को डम्प करके दोगुने-चैगुने दामों पर अवैध रूप से बेचते हैं। उपरोक्त दुकानदार दिन भर घर के बाहर बैठकर डीलिंग किया करते हैं और फुटकर विक्रेताओं से कहता है कि हमको 2000-2000 हजार या 500-500 की नोटे दिया करो हम फुटकर पैसा नहीं लेंगे क्या हम भिखारी हैं।

Don`t copy text!