घर के सामने चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा उठा ले गया।चोर….

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। बीती रात घर के सामने चार्जिंग पर लगा ई रिक्शा अज्ञात चोरों द्वारा उठा ले जाया गया। जिसकी जानकारी सुबह उठने पर परिवार के लोगों को हुयी। पीड़ित ने इस की शिकायत जैदपुर थाने में की है। पुलिस द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी को खंगालने के साथ जांच पड़ताल जारी है।
मामला जैदपुर के मंगाताल कैनरा बैंक के पास आरमान मिस्त्री के घर के सामने का है। जहां पर मैला रायगंज थाना सफदरगंज निवासी पैर से विकलांग व्यक्ति अब्दुल लतीफ पुत्र मोहम्मद मुस्तफा किराये पर काफी दिनों रहकर ई रिक्शा चलाकर परीवार चलाता था। रोज की तरह दिन भर अपना ई रिक्शा‌ यूपी 41 बी टी 3503 चलाकर रात में चार्जिंग करने हेतु घर सामने स्थित एक मार्केट के सामने खड़ा कर दिया‌। जिसे रात 11 बजे तक देखा गया। सुबह उठने पर जब ई रिक्शा वहां नहीं दिखा तो विकलांग व्यक्ति के पैरों तले जमीन खिसक गयी। देखते देखते मौके पर राहगीरों सहित तमाम लोग एकठ्ठा हो गये। सभी लोगों द्वारा आस पास खोजने का भर भूर प्रयास किया गया। परन्तु गरीब विकलांग व्यक्ति की जीविका का एकलौता सहारा ई रिक्शा नहीं मिला। जिसकी शिक़ायत पीड़ित ने थाना जैदपुर में की है। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह द्वारा कैनरा बैंक सहित आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के साथ जांच पड़ताल जारी है।
इस संबंध में कस्बा इंचार्ज रनवीर सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच पड़ताल जारी है। जल्द ही अपराधी को गिरफ्तार कर ई रिक्शा बरामद करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!