भैंस को नदी में पानी पिलाने गई गई नाबालिग किशोरी के साथ रुपए का लालच देकर गैर समुदाय के युवक ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का किया प्रयास पिता ने थाने में दी तहरीर
मुकीम अहमद अंसारी
कुंवरगांव। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां हिंदू लड़की के साथ छेड़छाड़ और रूपए का लालच देकर दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है ।
घटना मंगलवार की जहां 14 वर्षीय एक किशोरी भैंस को पानी पिलाने के लिए नदी पर गई थी थी गांव के ही मुस्लिम समुदाय के युवक ने उसको रोक लिया जहां उसने किशोरी को पांच सौ रुपए का लालच देकर दुष्कर्म करने की बात कह कर झाड़ी में ले जाने लगा तो किशोरी ने इसका विरोध किया जहां युवक ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की किसी तरह किशोरी युवक से छूटकर घर पहुंची और परिवार वालों को पूरा वाकया बताया ।
बुधवार को पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की । मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है मामला दो समुदाय का होने के कारण पुलिस पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रही है । उधर गांव में माहोल गर्म है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी केके शर्मा का कहना है कि एक किशोरी के साथ छेड़छाड़ की तहरीर प्राप्त हुई है आरोपी के खिलाफ मुकदमे का आदेश कर दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

