मिटाई जा रही है हरियाली

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी । पर्यावरण की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाने वाले हरे भरे पेड़ पौधे तमाम कवायदों के बाद भी दिन प्रतिदिन खुलेआम दरख्तों का सीना चीरा जा राह है। इसी क्रम में इलाके का प्रमुख आस्था का केन्द्र रामपुर मंदिर जमीन पर लगे दर्जनों पेड़ो को जेसीबी जैसी बड़ी मशीनों को लगाकर ढहाया जा रहा है। इसका न परमिट है न ग्रामीणों को खबर है। मंदिर की बेशकीमती जमीन, अन्य प्रापर्टी जो करोड़ो में बताई जा रही है को हड़पने के इरादे से कुछ लोगो ने पहले मंदिर की भलाई में आगे आये अब उनका असली चेहरा सामने रहा है। इस हरकत से इलाके में काफी आक्रोश है। थाना जहांगीरबाद पुलिस भी बहुत ज्यादा मंदिर मामले में इंटरेस्ट नही ले रही है। फिलहाल पुलिस व वन विभाग के साथ ठेकेदारों के गठजोड़ हावी है। विभागीय उदासीनता का परिणाम कि हरे पेड़ों की बेखौफ कटाई की जा रही है। जितने पेड़ कट रहे, उसकी तुलना में पौधारोपण व पेड़ों का संरक्षण नहीं हो रहा। इस बाबत थानाध्यक्ष से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारी जानकारी मे नही है। पुलिस को भेजकर मामले की जांच करवा कर कार्यवाही की जायेगी।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!