जल चढ़ाकर कर घर वापस आ रहे कांवडियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी जिसमें एक कांवडिये की मौके पर मौत हो गयी जबकि हादसे में तीन कांवड़िए हुए गंभीर रूप से घायल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बदायूं। थाना मुजरिया क्षेत्र के रसूला गांव के रहने वाला कामेश पुत्र नवाब सिंह अपने 30-35 गांव के साथियों के साथ 3 अगस्त की शाम को ट्रैक्टर ट्राली एवं डीजों के साथ भागी रथी कछला गंगाघाट से जल भरकर शाहजहांपुर जिले के देवकली पटना मंदिर पर जल चढ़ाने गये थे पूरे जत्थे ने सुबह सुबह वह पटना देवकली मंदिर पर जल चढ़ाया और जल चढाकर अपने गांव के कांवडियों का जत्था वापस ट्रैक्टर ट्रालियों से घर जा रहा था इसी बीच थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अलापुर रोड कुलचौरा गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी जिसमें कामेश पुत्र नवाब सिंह की मौके पर ही जनरेटर के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि इसी घटना में ओमेंद्र पुत्र रामवीर अजीत पुत्र अनार सिंह निवासी रसूला मुकेश निवासी गरुईया थाना वजीरगंज तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस एवं एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया कामेश को जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया पुलिस ने मृतक कांवड़िए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!