उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील शाखा ने खतौनीयों में अंश संबंधी त्रुटि पूर्ण शुद्ध किए जाने को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौपा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील शाखा ने खतौनियों में अंश संबंधी त्रुटियां अत्यधिक होने के कारण जनहित में त्रुटि पूर्ण अंश शुद्ध किए जाने की प्रक्रिया सरल किए जाने को लेकर एक ज्ञापन तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला को सौपा। सोमवार को तहसील परिसर में लेखपाल संघ के बैनर चले एकत्रित होकर लेखपालों ने कहा खतौनी अंश निर्धारण कार्यक्रम में शत प्रतिशत खातों का अंश निर्धारण केवल लेखपाल स्तर पर कराए जाने का अनावश्यक दबाव न बनाया जाए। अंश स्पष्ट न होने की स्थिति में एसडीएम न्यायालय को रिपोर्ट प्रेषित करने का ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध कराया जाए। अवांछित न्यायिक विवादों से बचाव के लिए अंश निर्धारण खतौनी की नकल जारी करते समय यह टिप्पणी भी अंकित की जाए। इस दौरान संदीप कुमार, सुमित कुमार, अमित कुमार, अरविंद कुमार, लोकपाल सिंह, मारूफ अली, दिनेश शर्मा, ओमपाल सिंह, दीपक भटनागर, अनुज कुमार, आदित्य कांत उपाध्याय, गुरमीत सिंह, शंभू सिंह, प्रियांशु पटेल आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!