बिसौली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा कांवड़ियों के लिए भिल्ला मेडिकोज पर निशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण कैंप का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। बिसौली केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा कावड़ियों के लिए भिल्ला मेडिकोज पर निशुल्क प्राथमिक उपचार एवं औषधि वितरण कैंप का आयोजन किया गया।
शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद ने फीता काटकर किया। स्वास्थ कैंप में कावड़ियों को डिहाईड्रेशन, पैरों के दर्द, बुखार, चक्कर आने की दवा आदि का निशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सी.एल. यादव, जिला औषधि एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिल रस्तोगी, शिव स्वरूप गुप्ता, हेमंत सारस्वत, बिसौली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार भिल्ला, ब्रजनंदन, देव रतन वार्ष्णेय, डी. के. सैनी, अमित इंदुवाल, रामजीमल, पवन कुमार, फरीद इदरीसी, अमीर उद्दीन, योगेंद्र आर्य, प्रमोद यादव, भगवान दास, उमेश कोली, मयक गुप्ता आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!