प्रत्येक मण्डी में स्थित खाद्य विभाग के केन्द्र पर किसानों के आॅनलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध- जिला खाद्य विपणन अधिकारी

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

 

सीतापुर: जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में सभी मण्डियों में किसानों के आॅनलाइन के पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किसानों के पंजीकरण हेतु प्रत्येक मण्डी में खाद्य विभाग के केन्द्र को नामित किया गया है जो कृषकों का पंजीकरण कराकर सत्यापन सुनिश्चित करायेंगे। उक्त में यदि किसी किसान को कोई परेशानी होती है तो वे उनके फोन नं0-7839565139 पर बात कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। इस वर्ष उतराई, छनाई, सफाई के मद में 20 रू0 प्रति कुन्तल किसानों को ही देना है। कृषकों की समस्याओं के समाधान हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका नम्बर-05862-244924 है। जिस पर कृषक भाई अपनी शिकायत दर्ज कराकर समाधान पा सकते हैं। जनपद में कुल 115 क्रय केन्द्र स्थापित किये गये हैं जो पूर्ण रूप से सक्रिय हो गये हैं। जनपद में अभी तक 120900 मी0टन लक्ष्य के सापेक्ष 1605.45 मी0टन खरीद की जा चुकी है जो लक्ष्य का 1.33 प्रतिशत है।

क्रय केन्द्रों के औचक निरीक्षण में अनुपस्थित केन्द्र प्रभारियों का स्पष्टीकरण तलब

जिला खाद्य विपणन अधिकारी अरविन्द कुमार दुबे ने शुक्रवार को महमूदाबाद मण्डी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय संतोष कुमार (विपणन निरीक्षक) एवं यशवंत राव (क्षेत्रीय विपणन अधिकारी) उपस्थित नहीं थे। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि इस सम्बन्ध में उनसे स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाही की जायेगी।

Don`t copy text!