भाजपाइयों व स्कूल के छात्र-छात्राओं में निकाली तिरंगा यात्रा

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। ब्लॉक प्रमुख पति विक्रांत यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा प्रमोद संस्कृत पाठशाला से पैदल चलकर पार्टी के कार्यकर्ता एवं विद्यालय बी एस एम एस विद्या मंदिर बाल निकेतन,आर के एम, प्रगति जूनियर हाई स्कूल, नेहरू इंटर कॉलेज के बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। तिरंगा यात्रा प्रमोद संस्कृत पाठशाला से चलकर नवादा, बाजार विल्संनगज, कचहरी, मार्ग से होते हुए संस्कृत पाठशाला यात्रा समाप्त हो गई।


वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रांत यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को हर घर तिरंगा अभियान के बारे में बताया विक्रांत यादव ने कहा की पार्टी की हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों तक तिरंगा लगाया जाएगा। कार्यक्रम में दहगवां ब्लॉक प्रमुख सुभाष गुप्ता ब्लॉक दंहगवा भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ महेश्वरी, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी, आदर्श सक्सेना, अवढर शर्मा, हिमांशु महेश्वरी, चौधरी पुत्तन आजाद, सचिन शर्मा, हर्ष यादव, अंकित सक्सेना, बॉबी कोली, आकाश वाल्मीकि, सहित सहित सैकड़ो की तादाद में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!