आजादी की वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत ……

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। स्वतन्त्रता दिवस-2024 के अवसर पर शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान” के अन्तर्गत जन जागरूकता हेतु आज दिनांक 13 अगस्त 2024 को मदरसा दारुल उलूम आरफिया, जैदपुर-बाराबंकी द्वारा प्रभात फेरी निकाल कर जनमानस को अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित किया गया साथ ही मदरसा प्रबन्धक द्वारा बच्चों को तिरंगा वितरण किया गया एवं मदरसा प्रांगण में झण्डा फहरा कर राष्ट्रगान गाया गया। वहीं तिरंगा यात्रा समरावां चौराहे से सिद्धौर तक निकाला गया। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम काफी सफल रहा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व सांसद उपेन्द्र सिंह रावत भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य व युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित जी सिद्धौर ब्लाक प्रमुख आरती रावत सिद्धौर मंडल अध्यक्ष प्रवीन सिंह जैदपुर मंडल अध्यक्ष संजय अवस्थी जैदपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी अबू उमैर अंसारी सहित भाजपा के पदाधिकारी व सम्मानित कार्यकर्तागण भारी संख्या मे मौजूद रहे।। मदरसा प्रबन्धक श्री रियाज अहमद (पूर्व चेयरमैन), अध्यक्ष श्री डॉ0 रिजवान अली, प्रधानाचार्य मो0 असलम, सै0 अहसन रजा, अब्दुल हमीद कादरी, मास्टर मो0 रमजान, ताज मो0, मो0 नसीम, मो0 हसीब, मो0 खालिद, मो0 शबीब, मो0 हफीज एवं अभिभावकगण के साथ बहुत से गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Don`t copy text!