भारत को अंग्रेजों गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत सी कुर्बानियां दी

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने बहुत सी कुर्बानियां दीं। इस लड़ाई में वह जेल गए, कड़ी यातनाएं सही, अपने प्राण भी न्योछावर किए। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ।


उक्त विचार एसडीएम कल्पना जायसवाल ने देश की रक्षा में गांव सभानगर में शहीद मोहित राठौर एवं गांव इटोवा में कारगिल शहीद हरिओम सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देते समय कहे। एसडीएम कल्पना जायसवाल ने कहा हम सभी को सैनिकों के अदम्य साहस एवं शौर्य गाथाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। इधर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. त्रिवेणी सहाय आसफपुर के पुत्र अनिल पाठक एवं नगर बिसौली में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के श्याम सिंह के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव एवं उन अधिकारी गण मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!