शिवांग अग्रवाल बने कॉलेज टॉपर

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर व्यवसाई एव कवि प्रवीन अग्रवाल “नादान” के पुत्र शिवांग अग्रवाल ने श्री राधा कृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस कॉलेज चंदौसी में बीबीए की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर लगातार तीसरी साल कॉलेज टॉप कर बिसौली नगर का नाम रोशन किया है। शिवांग अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और गुरुजनों को देते हैं। वर्तमान में वह एमिटी यूनिवर्सिटी दिल्ली से एमबीए की पढ़ाई के साथ साथ अपने पैतृक व्यवसाय में भी सहयोग कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर जायंट्स ग्रुप के सदस्यों, इस्कॉन भक्तों एवं परिवारजनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!