परचूनी दुकान से सामान लौट रहे युवक पर ग्राम प्रधान ने अपने गुर्गौ के साथ घातक हथियारों से हमला करके किया घायल

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान। थाना जरीफ नगर के ग्राम सोबरनपुर मैं बीती रात मुकेश पुत्र प्रेमपाल ग्राम में ही रात 7:00 बजे के लगभग जोगेंद्र की परचूनी दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था की पूर्व रंजिश के चलते ग्राम प्रधान ऋषिपाल पुत्र राजेंद्र जिसके हाथ में चाकू था तथा उसके साथ संतोष पुत्र सेठ कल्याण पुत्र राजवीर हरीश पुत्र श्रीपाल जो लाठी डंडे एवं घातक हथियारों से लैस थे ने एक राय होकर हमला बोल दिया हमले में मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए जैसे तैसे हमलावरों की चुंगल से मुकेश को मुक्त कराया गंभीर रूप से घायल मुकेश को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया मुकेश के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान ऋषिपाल संतोष कल्याण हरीश के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!