जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ के श्रीमती शिव कुमारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव, जिला विधिक सेवा

प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 23.08.2024 को अपरान्ह समय 04:30 बजे जनपद के जिला कारागार बदायूँ का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान ऐसे निरूद्ध बन्दी जो दंण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 436क से अच्छादित है तथा अपनी आधी सजा से अधिक समय व्यतीत कर चुके हैं उससे सम्बन्धित बंदियों की सूची व इनकी रिहाई के सन्दर्भ में किये गये
कार्यवाही उपलब्ध कराये जाने हेतु अधीक्षक जिला कारागार को निर्देशित किया गया जिला कारागार बदायूं में पाकशाला एवं समस्त बैरिकों का निरीक्षण किया तथा निरन्तर स्वच्छता बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया जिला कारागार में निरूद्ध बन्दियों की समस्याओं को सुना गया, उनके विधिक सहायता के बारे में पूछताछ की गयी तथा उनको विधिक सहायता हेतु जागरूक भी किया गया।
इसी कम में निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने, जमानदार उपलब्ध कराने, नियमित रूप से बन्दियों को दवा उपलब्ध कराने, एवं महिला कैदियों से एक-एक कर पूछताछ की गयी इसी कम में महिला कैदियों के साथ रह रहे उनके छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था कराने के लिए निर्देशित किया गया।
इसी क्रम में जिला कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान डॉ० शारिक हुसैन, नदारत पाये गये, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं द्वारा जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि नदारत पाये गये डॉ० शारिक हुसैन के विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्यवाही कर कृत कार्यवाही से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूं को भी अवगत कराने का कष्ट करें।
इस सन्दर्भ में जिला करागार बदायूं में तैनात जेल पराविधिक स्वयं सेवकगण के बैठने हेतु उचित व्यवस्था नहीं पायी गयी एवं साफ-सफाई की व्यवस्था भी नहीं पायी गयी उक्त के सन्दर्भ में भी जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिला करागार बदायूं में जेल पराविधिक स्वयं सेवकगण के बैठने की उचित व्यवस्था एवं साफ-सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!