भाजपा द्वारा बड़े पैमाने पर चलाने जा रही सदस्यता अभियान।
अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी
सिद्धौर् बाराबंकी। बता दें कि जनपद में भाजपा द्वारा बड़े पैमाने पर सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होने के प्रति जानकारी देने के लिए विकास खंड सिद्धौर् कार्यालय सभागार में जिला उपाध्यक्ष मनोज वर्मा कक्का की अध्यक्षता में मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंह सिसोदिया के संयोजन मे कार्यशाला आयोजित हुई जानकारी देते हुए बताया गया कि सदस्यताअभियान की प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होकर। विभिन्न चरणों में 10 नवंबर तक चलेगी इस बार 5 तरीकों से सदस्य बनाये जा सकते हैं जिसमें 88 00 0020 24 पर मिस कॉल करके क्यूआर कोड स्कैन करके नमो ऐप द्वारा और ऑफलाइन फॉर्म भरकर सदस्य बन सकते हैं मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी हर गोविंद सिंह ने कहा सदस्यता अभियान में जैदपुर विधानसभा को जिले में अव्वल स्थान दिलाना हैं। इसलिए कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे कार्यशाला में अभियान को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर शीतला शरण वर्मा चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत सत्यनाम सिंह वर्मा गुड्डू डॉ राजेंद्र वर्मा प्रमोद वर्मा दिनेश शर्मा मोतीलाल रावत सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी

