जनकल्याण किसान एसोसिएशन की मासिक बैठक में सैकड़ों महिला पुरुषों ने ली सदस्यता जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर किया पौधरोपण

अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी

बाराबंकी। जनकल्याण किसान एसोसिएशन की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को देवा विकासखंड के ग्राम उमरी स्थित राम औतार यादव स्मृति वाटिका संगठन कार्यालय पर आयोजित की गई।बैठक में संगठन की मातृशक्ति पदाधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर पौधा रोपित किया गया।संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव द्वारा सभी आम जनमानस से जन्माष्टमी पर्व पर एक एक पौधा रोपित करने की अपील भी की गई।बैठक के दौरान नीलम देवी वर्मा को मातृशक्ति जिलाध्यक्ष,रीता रावत को मातृशक्ति तहसील अध्यक्ष नवाबगंज,लक्ष्मी देवी रावत को मातृशक्ति ब्लॉक अध्यक्ष देवा,मंजू देवी वर्मा को मातृशक्ति ब्लॉक प्रभारी देवा,अंजू रावत को मातृशक्ति ब्लॉक महासचिव देवा एवं राम मनोरथ को ब्लॉक अध्यक्ष देवा सहित दर्जनों नए पदाधिकारी नियुक्त किए गए तथा कई दर्जन महिला पुरुषों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण किया।बैठक में उपस्थित सभी लोगों से चेयरमैन श्री यादव ने आगामी 30 सितंबर को गन्ना संस्थान में होने वाली मासिक बैठक में पहुंचने की अपील की। श्री यादव ने यह भी कहा कि अगली बैठक में पर्यावरण संतुलन हेतु हरे भरे दरख्तों की कटान पर रोक लगाने संबंधित ज्ञापन भी श्रीमान जिलाधिकारी महोदय को सौंपा जाएगा।बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।इस अवसर मातृशक्ति प्रदेश संयोजक नीलम वर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश सलाहकार ताहिर रिजवी,मंडल अध्यक्ष अयोध्या विनय यादव,जिला प्रभारी संजय कुमार यादव,मातृशक्ति जिला प्रभारी शबनम बानो,प्रमुख जिला सलाहकार प्रमोद कुमार वर्मा,जिला सलाहकार अंगद कश्यप, प्रमुख जिला महासचिव पुरुषोत्तम कुमार,जिला मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,तहसील उपाध्यक्ष अमरीश कुमार वर्मा,रीतू रावत,अंजू रावत,दिव्या रावत,रूबी रावत,चांदनी बानो,शिवानी,सरिता,गुड्डी देवी,जमुना देवी,सरोज कुमारी,ज्ञानवती,सुशीला देवी,मंजू देवी,सुनीता देवी,उमा देवी,शोभा देवी,पूनम देवी,राज कुमारी,सरला यादव, रामरानी,आंचल राज,शोभा वती सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अकील अहमद संवाददाता तहसील नवाबगंज जिला बाराबंकी

Don`t copy text!