कृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में श्री सिद्धेश्वर मंदिर से गाजे बाजे के साथ घुमाया गया कन्हैया डोल।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

सिद्धौर् बाराबंकी। जनपद तहसील हैदरगढ़ के अंतर्गत जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के श्री सिद्धेश्वर महादेव की पावन भूमि सिद्धौर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर बाद कन्हैया डोल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
आपको बता दें कि भक्ति मय माहौल में श्री सिद्धेश्वर मंदिर परिसर से डीजे ढोल भांगड़ा क्षेत्रीय वाद्य यंत्र के साथ डांस करते हुए सैकड़ो श्रद्धालुओ के साथ कस्बे में भ्रमण के दौरान जगह-जगह लोगों द्वारा प्रसाद वितरण के साथ ही आरती पूजा की गई खुशनुमा माहौल में भक्त नाचते गाते राधे-राधे कृष्णा कृष्णा के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र की उपस्थिति में थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह व सिद्धौर चौकी इंचार्ज आरपी मिश्र अपनी पुलिस टीम व ड्रोन कैमरा सहित पर्याप्त पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। उक्त मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू रावत, प्रवीण सिंह, अखिलेश यादव, पूर्व सभासद डा राजेंद्र वर्मा, शिवनारायन नाग, अजय वर्मा, दीनानाथ, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक शिरीष मिश्रा, सिद्धौर लेखपाल आनंद प्रकाश सहित काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!