आठ बच्चों की जान बचाने हेतु कुंवर दिव्यांश सिंह को उप-महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल ने सम्मानित किया।   राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त जीवन रक्षा पदक से  सम्मानित किये जाएगें कुंवर दिव्यांश सिंह

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी । जनपद के शीला भवन, मकदूमपुर निवासी कुंवर दिव्यांश सिंह  वर्तमान में हाई स्कूल के छात्र  कुंवर दिव्यांश सिंह एक उच्चकोटि के अत्यंत बहादुर छात्र है जिन्होंने अपनी कुशलता से पूर्व में भी अनेकों बार प्रदेश ही नहीं बल्कि देश-विदेश में जनपद का नाम रोशन किया है को सशस्त्र सीमा बल के उप-महानिरीक्षक प्रताप सिंह चूडावत ने सम्मानित किया।  इस क्रम में गृह मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत के महामहिम  राष्ट्रपति जी ने कुंवर दिव्यांश सिंह को जीवन रक्षा पदक पुरस्कारों (2019) को मंजूरी दी है। जीवन रक्षा पुरस्कार डूबने, दुर्घटना के मामलों, भूस्खलन, पशुओं के हमले और खदानों में बचाव अभियान जैसी घटनाओं में किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के लिए किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया जाता है। ज्ञातव्य है कि कुंवर दिव्यांश सिंह ने 31 दिसंबर 2018 को कुंवर दिव्यांश सिंह रोज की भांति आठ अन्य बच्चों के साथ स्कूल बस स्टाप से घर आ रहे थे तभी अचानक ही एक दैत्याकार सांड(bull) जो अत्याधिक गुस्से में प्रतीत हो रहा था बच्चों पर झपटा जिससे सभी बच्चे इधर उधर भागने लगे इस क्रम में कुंवर दिव्यांश की 5 वर्षीय बहन लगभग भयानक सांड की चपेट में आ ही गयी थी, दिव्यांश ने बगैर एक छड़ गँवाए अपने स्कूल बैग से उस भयानक सांड पर लगातार वार करना प्रारम्भ कर दिया जिसके परिणामस्वरूप वह बलशाली सांड धक्का देते हुए भाग गया इस क्रम में कुंवर दिव्यांश का दाहिना हाथ चार जगहों से टूट गया परन्तु अपनी चोट की परवाह न करते हुए वह अपनी छोटी बहन समृद्धि कुंवर के साथ अन्य सात बच्चों के प्राणों की भी रक्षा की।
 इस असीम बहादुरीपूर्ण कृत्य को कई सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ ही साथ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा सबसे प्रतिष्ठित “रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार-2018”, राष्ट्रीय बाल कल्याण परिषद के राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार-2018, महामहिम राज्यपाल महोदय एवं अन्य द्वारा पुरस्कृत किया गया इसी क्रम में देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा देश के शौर्य पुरस्कार जीवन रक्षा पदक-2019 प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की है। महामहिम राष्ट्रपति महोदय द्वारा प्रद्त जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किये जाने हेतु डॉ0 नीरज कुमार, डॉ0 राकेश कुमार  हाजी सरवर अली आदि ने बालक कुंवर दिव्यांश सिंह को अपना स्नेह एवं शुभकामनाएं दी।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स
Don`t copy text!