बाराबंकी में लॉक की मुखालफत कर रहे पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

बाराबंकी (नामा निगार)कोरोना वायरस के मद्देनजर सम्पूर्ण लॉकडाउन के दृष्टिगत जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर सार्वजनिक मार्ग पर जाम लगाने पर थाना रामनगर पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।*

 पूर्ति निरीक्षक रामनगर द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। उक्त मुकदमें के विरोध को लेकर 60-65 लोगों द्वारा जिया ज्वैलर्स दुकान के सामने सुढ़ियामऊ-फतेहपुर लोकमार्ग पर इकट्टा होकर बिना सामाजिक दूरी बनाये रोड जाम किया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 19.04.2020 को थाना रामनगर पर मु0अ0सं0 191/2020 धारा 147/188/269/270/341 भादवि, धारा 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबन्धन अधिनियम बनाम मौलाना जियाउलहक आदि 31 नामजद अभियुक्त व 30-35 नाम पता अज्ञात अभियुक्त पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा तत्काल कार्यवाही के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक रामनगर संजय कुमार मौर्य के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर जाम लगाकर लॉकडाउन का उल्लघंन करने वाले उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित 05 नामजद अभियुक्तगण को आज नांांांा रीी फतेहपुर तिराहा थाना 
रामनगर से मौलाना जियाउलहक पुत्र हाजी नजीर अहमद निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
, महबूब आलम पुत्र कल्लू निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
, नूर आलम पुत्र कल्लू निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
,आदिल पुत्र कल्लू निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी।
, मो0 सलीम पुत्र मुन्ना निवासी सुढ़ियामऊ थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया

Don`t copy text!