थाना जरीफनगर क्षेत्र में हुई लूट की घटना में शामिल 03 शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार, तमंचा व मोटरसाईकिल लूट के 14000 /- रू0 बरामद ।
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूँ। जरीफनगर थाना क्षेत्र के ग्राम भोगाजीत नगरिया से आगे खनुआ नगला मोड से पशु व्यापारी से हुयी लूट में प्रकाश में आये तीन अभियुक्तगण 1.परवेज पुत्र मुशर्रफ पठान निवासी मोहल्ला पठान टोला थाना सहसवान बदायूँ 2.सर्वेश यादव पुत्र नेम सिंह निवासी कांकसी थाना जरीफनगर बदायूँ 3.बबलू उर्फ बलवीर यादव पुत्र भूरे निवासी समसपुर मलिक फत्ता थाना जरीफनगर को मूखबिर की सूचना पर ग्राम खनुआ नगला मोड से करीब 70- 80 कदम आगे सूनसान जंगल में पेड के नीचे मय घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाईकिल टीवीएस अपाचे UP 24 BF 5240 रंग काले के साथ गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से लूट किये गये रूपयों में से 14000 रूपये बरामद हुये है।
को थाना क्षेत्र के ग्राम भोगाजीत नगरिया से आगे खनुआ नगला मोड पर तीन अज्ञात अपाचे मोटरसाईकिल सवार व्यक्तियों द्वारा पशु व्यपारी अरबाज पुत्र इकवाल निवासी बार्ड नं0 06, दहगवाँ थाना जरीफनगर तथा उसके चाचा आदिल से 49500 रूपये तथा दो मोबाईल लूटे गये थे जिसके सम्बन्ध में अरबाज पुत्र इकवाल निवासी बार्ड नं0 06, दहगवाँ थाना जरीफनगर की लिखित तहरीर के आधार पर थाना जरीफनगर पर 12.08.2024 को धारा 309(4) बीएनएस बनाम तीन व्यक्ति अज्ञात टीवीएस अपाचे सवार के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था मुकदमा उपरोक्त की घटना के अनावरण हेतु उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार थाना स्थानीय से पुलिस टीमें गठित की गयी थीं 09.09.2024 को मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि 12.08.2024 को पशु व्यापारी से हुई लूट के तीन व्यक्ति अपनी काली कलर की अपाचे मोटरसाईकिल के साथ फिर घटना करने की फिराक में -ग्राम खनुआ नगला मोड से करीब 70-80 कदम आगे सूनसान जंगल में पेड के नीचे -खडें है मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1.परवेज पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला पठान टोला कस्वा व थाना सहसवान 2.सर्वेश पुत्र नेम सिंह निवासी कांकसी थाना जरीफनगर 3.बबलू उर्फ बलवीर पुत्र भूरे निवासी समसपुर मलिक फत्ता थाना जरीफनगर को -ग्राम खनुआ नगला मोड से करीब 70-80 कदम आगे सूनसान जंगल में पेड के नीचे -से मय घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल रंग काला न0 UP 24 BF 5240 के साथ गिरफ्तार किया गया जिनकी तलाशी से 1. परवेज पुत्र मुशर्रफ पठान निवासी मोहल्ला पठान टोला कस्वा व थाना सहसवान की जेब से घटना में लूटे गये रूपयो में से 4600 रूपये तथा एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस नाजायज तथा 2.सर्वेश पुत्र नेम सिंह निवासी कांकसी थाना जरीफनगर की जेब से घटना में लूटे गये रूपयो मे से 4200 रूपये तथा 3.बबलू उर्फ बलवीर पुत्र भूरे निवासी समसपुर मलिक फत्ता थाना जरीफनगर की जेब से घटना में लूटे रूपयो में से 5300 रूपये बरामद हुये तथा घटना में प्रयुक्त टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल रंग काला न0 UP 24 BF 5240 जिसको सर्वेश चला रहा था से मुकदमा उपरोक्त में गिरफ्तार अभियुक्तगण 1.परवेज पुत्र मुशर्रफ निवासी मोहल्ला पठान टोला कस्वा व थाना सहसवान 2.सर्वेश पुत्र नेम सिंह निवासी कांकसी थाना जरीफनगर 3.बबलू उर्फ बलवीर पुत्र भूरे निवासी समसपुर मलिक फत्ता थाना जरीफनगर से पूछताछ की गयी तो तीनो अभियुक्तगणो ने एक साथ बताया की साहब थाना जरीफनगर के नाधा मे प्रत्येक सोमवार को पशु बाजार लगता है जिसमे पुश व्यापारी आते रहते हैं तथा दहगवां से भी काफी पशु व्यापारी नाधा पशु बाजार में रूपये लेकर पशु खरीदने आते रहते हैं। हमारे द्वारा पूर्व से ही किसी पशु व्यापारी को लूटने की योजना बना रखी थी साहब मैं बबलू को जेल से ही जानता हूँ तथा सर्वेश को मैं उसके चाचा शेर सिंह की वजह जानता हूँ शेर सिंह पूर्व मे जेल मे गये थे दिनांक 12.08.2024 को सुबह को हम तीनो ने आपस में बातचीत करके रसूलपुर कलां गांव के पास मिले थे वहां पर सर्वेश अपनी मोटरसाईकिल अपाचे जिस पर नम्बर प्लेट नही थी मिले हमने देखा कि आज सोमवार है तथा पशु व्यापारी नाधा को जा रहे हैं हमने भोगाजीत नगरिया गांव से आगे सुनसान जहग (मोड) पर खडे होकर किसी पशु व्यापारी के आने का इंतजार करने लगे कुछ देर बाद समय करीब 06.30 बजे हमने देखा की दो व्यक्ति एक मोटरसाईकिल से दहगवां की तरफ से नाधा की तरफ जा रहे हैं हमने जान लिया की यही पशु व्यापारी हैं और इनके पास रूपये होंगे हम तीनो ने अपने अपने चहरे पर कपडा बांध लिया ताकि हमे कोई पहचान ना सके फिर हमने अपनी अपाचे मोटरसाईकिल जिसको सर्वेश चला रहा था उन दो व्यक्तियों को रोककर उनको मोटरसाईकिल से गिराकर तथा तमंचा दिखाकर डराकर उन दोनो के पास से करीब 40,000/- रूपये तथा दो मोबाईल लूट कर ग्राम रसूलपुर कलां होकर आगे की और भाग गये थे । लूटे गये मोबाईलों को पकडे जाने के डर से मोबाईलो को ईंट से तोडफोड कर चकनाचूर कर धान के खेत में फैंक कर भाग गये थे उन खेतों का हमें पता नही हैं की खेत कहां और किसके थे । सहाब हम लोग ऐसे ही रेकी कर जब मौका लगता है तो लूटपाट करते हैं तथा परवेज ने बताया की साहब मेरे पास जो तमंचा है उस दिन भी इसी तमंचे को दिखाकर डराकर लूट की थी और जो हम तीनो के पास से जो रूपये बरामद हुये हैं वह उस दिन की लूट मे आपस में हिस्से में आये रूपयो में से बचे हुये हैं बाकी रूपये हमने अपने शौक मौज मे खर्च कर दिये हैं।
*एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

