नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर में सफाई अभियान चलाया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर में सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद ने झाड़ू लगाकर अभियान की शुरुआत की।
नगर पालिका के नेहरू पार्क में चेयरमैन अबरार अहमद ने सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा हर नगर निवासी स्वच्छता को अपने संस्कार में लाएं और नगर को स्वच्छ करने में योगदान दें। श्री अहमद ने कहा स्वस्थ जीवन जीने के लिए स्वच्छता को अपनाना जरूरी है। उन्होंने नगर पालिका कर्मियों के साथ सड़क पर झाड़ू लगाकर सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत की। इसके बाद नेहरू पार्क में एक पौधा मां के नाम से पौधारोपण किया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!