सदर विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ घर घर जाकर पुष्टाहार बांटे
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश
बाराबंकी। लाकडाउन के चलते भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार बच्चो की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घर घर जाकर पुष्टाहार वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव जी ने सदर विधानसभा की ग्रामसभा रामचरणपुरवा,कटरा, भिटूहरा में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ घर घर जाकर पुष्टाहार वितरित किया। इस दौरान विधायक धर्मराज ने कहा कि पुष्टाहार गर्भस्थ महिलाओं एवं बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है साथ ही साथ नवजात शिशु में मानसिक और शारीरिक शक्ति वर्धक साबित होता है। सुरेश यादव कहा कि कुपोषण के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होकर लड़ना होगा किसी भी कीमत पर कोई भी बच्चा कुपोषण का शिकार ना होने पाए यह हम सबका प्रयास होना चाहिए। विधायक धर्मराज ने कहा कोरोना संकट के इस विकट समय में सभी देशवासियों को एकजुटता और बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए आपस में मिलजुलकर रहना होगा और आपसी सौहार्द को बनाए रखना होगा। श्री यादव ने आवाम को विश्वास दिलाते हुए कहा कि इस संकट की घड़ी में कभी भी किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो निसंकोच होकर मुझे अवगत कराए आप सभी की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने ने सरकार को सुझाव देते हुए आग्रह किया कि सोशल डिस्टेन्सिग की जगह फिजिकल डिस्टेन्सिग शब्द का प्रयोग चलन में लाया जाए जिससे समाज में एकता का संदेश जा सके। विधायक धर्मराज ने सोशल डिस्टेनसिग का ध्यान रखते हुए पुष्टाहार वितरित किए एवम् लोगो से अपील की कि लाकडाउन का पूरा पालन करते हुए अपने अपने घरों पर ही रुके,अगर किसी कारणवश घरों से बाहर निकलना पड़े तो अपने चेहरे को फेस कवर से ढक कर बाहर निकल एवम् सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर निधि सिंह, श्रीमती तारा सिंह, श्रीमती विमला, श्रीमती मधु, डॉक्टर अजय यादव, विनय कुमार यादव, फूल चन्द्र, ओम प्रकाश, अमित यादव आंनद, सुनील कुमार, मुकेश विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, सतनाम, जगदीश पाल, वीरेंद्र यादव, मो युसुफ अब्दुल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।
नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

