पीएम केयर फंड के लिए सांसद को दिया चेक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

बाराबंकी। कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिए लोग पीएम केयर फंड में यथा संभव आर्थिक दान कर रहे है। इसी क्रम में सोमवार को लक्ष्मनपुरी कालोनी निवासी सभासद छाया पटेल के पिता सामाजिक कार्यकर्ता आर सी पटेल ने पीएम केयर फंड के लिए यथासंभव धनराशि का चेक बाराबंकी सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को दिया। उक्त चेक को पीएम केयर फंड में जमा करवाया गया।        सांसद श्री रावत ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में हर नागरिक एक सिपाही की तरह काम कर रहा है। इसलिए इस युद्ध मे सभी योद्धा सराहना के पात्र है। इस मौके पर डॉ. खुशीराम वर्मा, अजय कुमार वर्मा, शिवा सिंह पटेल व ज्ञान सिंह मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

 

 

Don`t copy text!