सांसद उपेन्द्र ने किया सामुदायिक रसोई का उद्घाटन ग्रामवासी होगें लाभान्वित

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रेरित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रशान्त कुमार मिश्र के संयोजकत्व में ग्राम फजुल्लागंज स्थित सामुदायिक रसोई का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत द्वारा भारतमाता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा सुधीर कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा सांसद ने बताया कि वह खुद लगातार लोगो की मदद के लिये प्रत्येक व्यक्ति, समूह, संस्था से कहकर सामाजिक कार्य करने के लिये प्रेरित कर रहे है। इसमें राशन, भोजन, पी0पी0ई किट्स, पी0एम केयर्स में दान सहित सामुदायिक रसोई चलवाने के लिये लगातार संपर्क कर रहे है। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रशान्त कुमार मिश्र ने कहा कि आगामी 3 मई तक भोजन का वितरण करने के लिये संकल्प लिया है। इस सामुदायिक रसोई से फजुल्लागंज के अतिरिक्त कबीरपुर, बनवा, व मंझलेपुर ग्रामवासी भी लाभान्वित होगें। इस अवसर पर रमेश पोद्दार, हरि प्रसाद गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, अर्चना मिश्रा, सुरेंद्र नाथ मिश्र, पवन वैश्य, वैभव मिश्र, शिवम शुक्ल, अश्वनी मिश्र, विकास मिश्र, वैभव भट्ट, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वर्मा, आशुतोष अवस्थी, अंतरिक्ष रावत मौजूद रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी

Don`t copy text!