फिर उछला जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या का मामला, शायद यह है बिन सलमान की सबसे बड़ी ग़लतियों में से एक
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
तुर्की में अटॉर्नी जनरल ने सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या के मामले से जुड़े धमकी भरे ख़त सार्वजनिक कर दिए हैं।
अलजज़ीरा के मुताबिक़, तुर्की के अटॉर्नी जनरल ने जमाल ख़ाशुक़्जी हत्या मामले की चार्जशीट के साथ कुछ तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं। इस चार्जशीट में इस बात का ज़िक्र है कि जमाल ख़ाशुक़्जी के पर्सनल कंप्यूटर में प्रजातंत्र, मानवाधिकार और औरतों के अधिकार के बारे में लेख थे जिसे वह छपवाना चाहते थे।
तुर्की के अटॉर्नी जनरल की ओर से पेश की गयी चार्जशीट में उन ख़तों और ट्वीट की तस्वीरें भी हैं, जिनमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी थी। ये ख़त जमाल ख़ाशुक़्जी के पर्सनल कंप्यूटर से बरामद हुए हैं।
यह ऐसी हालत में है कि मार्च महीने के अंतिम दिनों में इस्तांबूल के अटॉर्नी ने 20 लोगों के ख़िलाफ़, जो सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़्जी की हत्या में लिप्त हैं, चार्जशीट तय्यार की थी।
मुल्ज़िमों के ख़िलाफ़ चार्जशीट तय्यार होने और उसके आधार पर इस्तांबूल की अदालत में मुक़द्दमा शुरु होते ही सऊदी अरब ने तुर्की की न्यूज़ एजेंसी अनातोली और सरकारी टीवी चैनल की तरह इस देश की ख़बरों की साइटों को भी फ़िल्टर कर दिया है।
ग़ौरतलब है कि जमाल ख़ाशुक़्जी 2 अक्तूबर 2018 को तुर्की के इस्तांबूल शहर में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास गए थे, जहां डेथ स्कवाएड ने उनकी हत्या की और उनकी लाश का पता नहीं चला।

