वेंटीलेटर देने की ट्रम्प की पेशकश पर जवाद ज़रीफ़ ने दिया मुंहतोड़ जवाब कहा कुछ ही महीनों में हम वेंटीलेटर का निर्यात शुरू कर रहे हैं!
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने वेंटीलेटर मशीनें ईरान को देने की ट्रम्प की पेशकश के जवाब में कहा कि कुछ ही महीनों के भीतर ईरान वेंटीलेटर मशीनों का निर्यात शुरू करने जा रहा है।ट्रम्प ने घटिया पेशकश करते हुए कहा था कि जिन वेंटीलेटर मशीनों की अमरीका को ज़रूरत नहीं है हम वह मशीनें ईरान को दे सकते हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि अगर ईरान को वेंटीलेटर की ज़रूरत है, और मुझे मालूम है कि उसे ज़रूरत है, तो मैं उनके लिए वेंटीलेटर भेजने को तैयार हूं।
ट्रम्प ने कहा कि ईरानी बहुत बुरी तरह महामारी की चपेट में हैं और अपना जीवन बचाने के लिए हाथ पांव मार रहे हैं।
ज़रीफ़ ने ट्रम्प को मुंहतोड़ जवाब देते हुए कहा कि आप बस इतना कीजिए कि दूसरे देशों और ख़ास तौर पर हमारे देश के आंतरिक मामलों में दख़ल देना बंद कर दीजिए, ईरान कुछ ही महीनों में हम वेंटीलेटर का निर्यात शुरू करने जा रहा है।
जवाद ज़रीफ़ ने अपने ट्वीट में ट्रम्प को लिखा कि यक़ीन कीजिए हमें किसी अमरीकी राजनेता के सुझाव की ज़रूरत नहीं है।

