लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाते नजर आ रहे हैं डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी
करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाते नजर आ रहे हैं डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी
लखनऊ के कैसरबाग थाना के अंतर्गत अमीनाबाद की सड़कों पर पैदल मार्च के साथ जनता को जागरूक करने के साथ सडको निकलकर क्षेत्र का किया निरीक्षण साथ ही साथ घर से बेवजह कोई व्यक्ति बाहर ना निकले इस बात को लेकर जनता को भी किया जागरूक साथ ही साथ बताया गया कि इस महामारी पर विजय प्राप्त करने के लिए अनावश्यक घरों से बाहर ना निकले ।
अपने हाथों को हर आधे घंटे पर साबुन या सैनिटाइजर से धुले पुलिस द्वारा दिए जा रहे हैं निर्देशों का पालन करें किसी भी प्रकार की समस्या होने पर स्थानीय पुलिस से फोन पर ही संपर्क करें और हर संभव प्रयास करे की आप घर पर ही रहे हम आपको बता दें कि बेवजह निकल रहे वाहनों का पुलिस द्वारा चालान किया जा रहा है एवं गाड़ियों को सीज किया जा रहा है सड़कों पर गुजरने वाली गाड़ियों को रोक कर उनका ई पास भी चेक किया जा रहा है तथा पुलिस के सहयोग करने के लिए जनता का शुक्रिया भी अदा किया जा रहा है। लगातार लॉक डाउन का सख्ती से पालन करवाते नजर आ रहे हैं डीसीपी पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी।
करण कुमार शर्मा जिला ब्यूरो चीफ लखनऊ

