बाराबंकी। कोविड-19 यानी करोना वायरस के प्रकोप के कारण सभी बच्चे अपने घरों में रहने को मजबूर हैं परंतु उनकी गतिशीलता घर के अंदर भी लगातार जारी है। आज विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर रसौली स्थित सेठ एम आर जयपुरिया के बच्चों ने अपने-अपने घर में वृक्षारोपण किया एवं पौधों को बचाने का, पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इसी विद्यालय के छात्र अक्षय प्रताप सिंह ने भी अपने घर पर एक पौध रोपित कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। सेठ एमआर जयपुरिया के छात्र व छात्राएं मार्च के महीने से ही ऑनलाइन कक्षाएं पढ़कर ज्ञानवर्धन कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यालय द्वारा जारी ऑनलाइन वीडियोज के माध्यम से कोरोना संबधी स्वास्थ्य जानकारियों को भी साझा कर रहे है। आज पृथ्वी दिवस के अवसर पर बच्चों ने सुबह से ही लगातार पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण किया एवं संकल्प लिया कि हम अपनी पृथ्वी को बचाकर अपना सुंदर भविष्य का निर्माण करेंगे। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी अपनी शपथ एवं फोटो को विद्यालय के ग्रुप पर भी प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों के मध्य शेयर किया और पृथ्वी दिवस पर अपनी गतिशीलता को अपने विद्यालय के समक्ष रखा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि उन्हें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है कि किस तरह से मां धरती को बचाने का बच्चे अपने छोटे छोटे हाथों से प्रयास कर रहे हैं।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

